बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
04-Apr-2026 04:43 PM
By First Bihar
PATNA: पटना स्थित Goal Education Village परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर Goal International School के सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी शिक्षा की नई यात्रा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन में शिक्षा के प्रति समर्पण और अनुशासन का संकल्प लिया। पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कृति और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्थान के Chairman बिपिन सिंह ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा, "विद्यारंभ केवल शिक्षा की शुरुआत नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की पहली सीढ़ी है। Goal International School में हम बच्चों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कार, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ एक श्रेष्ठ नागरिक बनाने का संकल्प लेते हैं। आज का यह संस्कार कार्यक्रम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।"
वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि "हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें। Vidyarambh Sanskar के माध्यम से हम बच्चों में शिक्षा के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जिससे वे अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर हों।"
Goal International School द्वारा आयोजित यह विद्यारंभ संस्कार न केवल शिक्षा की शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय परंपरा और संस्कारों का समन्वय ही सफलता का वास्तविक मार्ग है।
