Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
30-Mar-2022 01:07 PM
PATNA : बिहार में भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों की कार्रवाई जारी है. निगरानी ब्यूरो एक भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है. अभियंता के पटना, भोजपुर और मोतिहारी ठिकानों पर जांच एजेंसी निगरानी ब्यूरो की रेड में अब तक साढ़े चार लाख नकद बरामद हुआ है.
बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे निगरानी विभाग का छापेमार दस्ता इंजीनियर मधुकर मंडल के मोतिहारी स्थित सरकारी आवास पर पहुंचा. छापेमार टीम ने इंजीनियर के आवास और कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया.
निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मधुकर मंडल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मोतिहारी स्थित सरकारी आवास से 4.5 लाख नगद व कई अन्य कागजात मिले हैं. वहीं पटना के कुम्हरार स्थित मकान बंद मिला है.
भ्रष्ट इंजीनियर ने कुम्हरार में भव्य मकान बनाया है. वहीं भागलपुर और पीरपैंती स्थित मकान भी बंद मिला है. अब निगरानी ब्यूरो की टीम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंद घऱों का ताला खुलवाकर जांच करेगी. आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद आज सुबह से ही भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है.