खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jun-2020 03:30 PM
By Pranay Raj
NALANDA : जिला के अनलॉक होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पटना, गया समेत अन्य शहरों के लिये बस स्टैंड से बसें खुल रही है। वाहन मालिक बसों को सैनिटाइज कर यात्रियों को बिठाने में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं। बस वालों को यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। कोरोना के खौफ के बीच अभी भी लोग कम ही यात्रा कर रहे हैं। नतीजतन घाटे में बस मालिकों को वाहनों का परिचालन करन पड़ रहा है।
नियमों के मुताबिक एक सीट पर एक यात्री को बैठाया जा रहा है। यात्रियों की कमी के कारण वाहन मालिक घाटे में जा रहे हैं । यात्रा का खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है। 1 ट्रिप में मुश्किल से 10-15 यात्री ही जुट रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के अलावे सैनेटाइजेशन के आदेश के आदेश के पालन में बसवालों को खासी आफत हो गयी है। यात्रियों की कमी से खर्च निकलना भी मुश्किल हो गया है।
बस मालिक ने बताया कि वे लोग घाटे में वाहन का परिचालन कर रहे हैं। कोरोना के भय के कारण कम संख्या में लोग यात्रा कर हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। तब मुनाफा होगा। इसी उम्मीद में वे लोग वाहन का परिचालन कर रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को लेकर बहुत कम लोग यात्रा कर रहे है । जिन्हें आवयश्क काम है या फिर लॉकडाउन में कहीं फस गए थे वहीं लोग यात्रा कर रहे है ।