ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / gaya-news / बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था का हाल देखिए: घर में खड़ी स्कॉर्पियो का काट...

बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था का हाल देखिए: घर में खड़ी स्कॉर्पियो का काट दिया चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर लगाया जुर्माना

Bihar News: गयाजी से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में घर पर खड़ी स्कॉर्पियो पर बिना हेलमेट का चालान काट दिया गया। ऑनलाइन चालान सिस्टम की इस बड़ी गलती ने ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

02-Feb-2026 01:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के गयाजी से ट्रैफिक पुलिस और ऑनलाइन चालान सिस्टम की गंभीर लापरवाही को उजागर करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वैशाली जिले के लालगंज निवासी आनंद प्रकाश की स्कॉर्पियो उस समय उनके घर पर खड़ी थी, लेकिन उसी नंबर पर गयाजी में बिना हेलमेट और बदतमीजी का 1500 रुपये का चालान काट दिया गया। 


हैरानी की बात यह है कि स्कॉर्पियो चार पहिया वाहन है, जबकि चालान दो पहिया वाहन का दर्ज किया गया। आनंद प्रकाश को इस गलती की जानकारी तब हुई, जब वे वैशाली में अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे। सिस्टम में जांच के दौरान पता चला कि वाहन नंबर पर पुराना चालान लंबित है। 


चालान भुगतान के बिना न इंश्योरेंस हो सका और न ही पॉल्यूशन प्रमाण पत्र। मजबूरी में उन्हें 155 किलोमीटर की दूरी तय कर गयाजी आना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि चालान बीते वर्ष फरवरी का है, जबकि उस समय वे गयाजी आए ही नहीं थे। उनकी स्कॉर्पियो पूरे समय वैशाली में थी। इसके बावजूद बाइक से जुड़ा चालान उनके वाहन नंबर पर दर्ज कर दिया गया। 


आनंद प्रकाश ने इसे आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना बताया। मामले को लेकर ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। यह घटना ट्रैफिक व्यवस्था और ऑनलाइन चालान सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी