ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / गया में CRPF के साथ मुठभेड़ में भाग खड़े हुए नक्सली, मौके से...

गया में CRPF के साथ मुठभेड़ में भाग खड़े हुए नक्सली, मौके से मिले AK-47,SLR और इंसास के खाली खोखे

05-Jun-2020 05:28 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA:गया से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली उल्टे पांव भाग खड़े हुए। मौके से पुलिस  ने अत्याधुनिक हथियारों के खाली खोखे के साथ नक्सलियों का सामान बरामद किया है। 


जिले के डुमरिया प्रखंड के लुटुआ गांव के समीप जंगल में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से हुआ मुठभेड़ हुआ है। सर्च ऑपरेशन कर रहे सीआरपीएफ और जिला पुलिस को देख कर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा भी फायरिंग की गयी।


पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान सभी नक्सली वहां से भाग खड़े होने में सफल हो गये। मौके से पुलिस ने नक्सलियों के रहने खाने का सामान भारी मात्रा में बरामद किया है। वहीं घटना स्थल से इन्सास , AK-47 और एसएलआर के खाली खोखे को बरामद किए गये हैं। नक्सलियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।