ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / गया में बेपटरी हुई मालगाड़ी, ट्रैक से उतरी तीन बोगियां

गया में बेपटरी हुई मालगाड़ी, ट्रैक से उतरी तीन बोगियां

27-Dec-2022 08:32 AM

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां सुबह-सवेरे मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। घटना गया-धनबाद रेल खंड के गया पहाड़पुर स्टेशन के बीच टनकुप्पा स्टेशन की है। आज यानी मंगलवार को करीब 3 बजे अप मेन लाईन पर ये हादसा हुआ है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 




टनकुप्पा स्टेशन पर ड्यूटी में लगे रेलकर्मी ने कान्ट्रोलर सहित अन्य अधिकारियों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। फिलहाल अधिकारीयों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ गया-धनबाद रेल खंड के गया पहाड़पुर स्टेशन के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर आज सुबह मालगाड़ी गुज़र रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गई। फिलहाल अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।