बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
18-Sep-2025 09:37 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा की कनरिया थाना पुलिस ने बीते शनिवार को 3 युवकों को चोरी के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तीनों को थाने के हाजत में बंद कर दिया गया था। लेकिन तीनों कैदियों ने मौके का फायदा उठाकर रविवार अहले सुबह थाने के लॉकअप के खिड़की को तोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि फरार हुए कैदियों में से एक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया था। अन्य दो फरार हुए कैदियों को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में ओडी पदाधिकारी और चौकीदार के ऊपर पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनिक कार्रवाई की गयी। बलवाहाट थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि गत शनिवार की शाम कनरिया थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान चोरी की बाईक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए तीनों युवक सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव निवासी कुणाल कुमार, सुधांशु कुमार, अनंत कुमार शामिल थे।
एसडीपीओ ने बताया कि थाना में हाजत नहीं रहने की स्थिति में तीनों को थाना के सिरिस्ता में ही बंद कर दिया गया था। जिसके निगरानी के लिए ओडी प्रभारी और चौकीदार को लगाया गया था। जब रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे सिरिस्ता का दरवाजा खोला गया तो तीनों कैदी फरार पाए गए। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कैदी अनंत कुमार को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
उसे न्यायालय भेज दिया गया था। वहीं फरार हुए अन्य दो कैदी कुणाल कुमार और सुधांशु कुमार को भी गुरुवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी की बाईक बरामद मामले में थाना कांड संख्या 60/25 और थाना से फरार होने मामले में थाना कांड संख्या 61/25 दर्ज किया गया है। मौके पर बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार, कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।