ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / Bihar News: जेडीयू के पूर्व MP की ऐसी बेइज्जती ? थाने में गए...

Bihar News: जेडीयू के पूर्व MP की ऐसी बेइज्जती ? थाने में गए पर पुलिसवालों ने कुर्सी तक नहीं छोड़ी...दारोगाजी बैठे रहे और सामने 'नेताजी' खड़े रहे

Bihar News: गया के पूर्व सांसद विजय मांझी के साथ 26 जनवरी को बाराचट्टी थाने में खेला हो गया. झंडोत्तोलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद को पुलिसकर्मियों ने कुर्सी तक नहीं दी. तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

27-Jan-2026 08:05 PM

By First Bihar

Bihar News: नेताजी की ऐसी बेइज्जती, जो सोचा नहीं था वो हो गया. नेताजी कुछ वर्ष पहले तक सांसद थे,लेकिन अब छोटे पुलिस वाले भी भाव नहीं दे रहे. भाव देने की बात छोड़िए,थाना पहुंचने पर एक कुर्सी तक नहीं दी. बेचार बेइज्जत होकर वापस लौट गए. यह वाकया 26 जनवरी की है. 

गया के पूर्व सांसद की भारी बेइज्जती हो गई. बेचार गए थे थाने पर, लेकिन पुलिस वालों ने भाव ही नहीं दिया. दरअसला गया लोकसभा सीट (सुरक्षित) से सांसद रहे विजय मांझी 26 जनवरी को जिले के बाराचट्टी थाने पर गए थे.  बाराचट्टी थाने में झंडोत्तोलन में पूर्व सांसद विजय मांझी पहुंचे थे.ये 2019-24 तक गया से JDU सांसद रह चुके हैं. वैसे ये सिर्फ सांसद ही नहीं विधायक भी रह चुके हैं. 

विजय मांझी जब थाना पहुंचे तो सोचे होंगे कि पुलिस वाला MP साहब-MP साहब कहेगा, सम्मान देगा. लेकिन यहां तो सारी सोच की मिट्टी पलीद हो गई. पूर्व सांसद के लिए कुर्सी छोड़ने को पुलिसकर्मी तैयार नहीं हुए। पुलिस के दारोगा-जमादार कुर्सी पर बैठे रहे और जेडीयू के पूर्व सांसद उनके सामने खड़े रहे. सुशासन राज की पुलिस ने सारी सीमाओं को लांघ दिया. तस्वीर में देखिए कि कैसे थाना के पुलिस अधिकारी कुर्सी पर बैठें हैं और पूर्व सांसद उनके सामने खड़े हैं. थोड़ी देर तक खड़े रहे, इसके बाद भी पुलिस कर्मी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद बेचारे नेताजी नाराज होकर थाना से निकल गए। अब वो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.हालांकि वायर तस्वीर की सत्यता की पुष्टि 1 st Bihar/Jharkhand नहीं करता है.