अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
01-May-2020 03:56 PM
MADHUBANI : लॉकडाउन के बीच वीरान सड़कों के रास्ते जंगली जानवर अब गावों में पहुंच जा रहे हैं। मधुबनी ने महरैल गांव में तेंदुआ के घुसने के बाद हड़कंप मच गया। गांववालों ने वन विभाग को सूचना दी तो बताया गया कि पटना से पकड़ने वाली टीम आएगी तभी उसे पकड़ा जा सकेगा।
जिले के रूद्रपुर थाना क्षेत्र में महरैल गांव में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। गांव की बस्ती में घूमते हुए वह एक पेड़ के सहारे मकान की छत पर आराम से घूम रहा था। तभी पड़ोस के लोगों ने उसे देखा। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका फोटो भी लिया। तेंदुआ की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। सभी अपने घरों में बंद हो गयेे। लोगों के मुताबिक नेपाल के जंगली इलाके से कमला या कोसी नदी के किनारे घूमते हुए तेंदुआ यहा पहुंचा होगा। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।
पहले तो लोगों ने गांव में चीता होने का हल्ला कर दिया। मगर बाद में तेंदुआ जैसा जानवर दिखने की बात कही गई। एसडीओ को सूचना दी गई। वन विभाग को भी जानकारी दी गई। जब तक वन विभाग के लोग पहुंचते तब तक वह गांव से निकल कर रेलवे स्टेशन की तरफ चला गया। गांव के कुत्ते भी उसे देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े हुए।
एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने कहा कि सूचना पर वन विभाग को फोन किया गया। डीएफओ दरभंगा को भी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ को पकड़ने वाली टीम पटना से ही आ सकती है। इस बीच गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि तेंदुआ कमला नदी से सटे झाड़ी में चला गया है। गांव के लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है।