Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
05-Aug-2025 07:39 AM
By First Bihar
Bihar News: राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर दिलीपनाथ ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बिहार की राजधानी पटना से पासपोर्ट बनवा लिया, जो कि 15 अप्रैल 2025 से 14 अप्रैल 2035 तक वैध है। यह पासपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय, पटना से जारी किया गया था। अब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े फर्जीवाड़े के रूप में सामने आ रहा है, जिसमें कई राज्यों में कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
राजस्थान पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे पटना के कोतवाली थाना भेज दिया है। स्थानीय पुलिस ने दिलीपनाथ समेत उसके तीन सहयोगियों नारायण दास, देवेंद्र उर्फ डेविड और मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एफआईआर के अनुसार, दिलीपनाथ ने फर्जी पहचान का सहारा लेते हुए अपने आधार कार्ड में बिहार के गया जिले के इमामगंज का पता दर्ज करवाया। इसके आधार पर उसने पंजाब नेशनल बैंक, इमामगंज शाखा में खाता खुलवाया, ताकि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया आसान हो सके। पासपोर्ट बनते ही वह आपराधिक गतिविधियों के बाद विदेश भागने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते राजस्थान पुलिस ने इस साजिश को उजागर कर दिया।
राजस्थान पुलिस ने एफआईआर में दिलीपनाथ का विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड भी शामिल किया है। हाल ही में उस पर पुष्कर डांगी और उनके ससुर कूकाराम का अपहरण, ज़बरन जमीन का एग्रीमेंट करवाने और रंगदारी वसूलने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। जांच के दौरान जब पासपोर्ट की वैधता और प्रक्रिया को खंगाला गया, तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
पटना पुलिस को जानकारी मिली है कि दिलीपनाथ ने केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में फर्जी कागजात तैयार कर रखे हैं। इस पूरे गिरोह का नेटवर्क अब पुलिस के रडार पर है। राजस्थान पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और संबंधित सभी राज्यों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। वहीं, पटना पुलिस ने भी पासपोर्ट कार्यालय से दस्तावेजों की जांच करने की बात कही है। जल्द ही दिलीपनाथ का पासपोर्ट रद्द किया जा सकता है।