घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
24-May-2025 01:45 PM
By First Bihar
Bihar expressway: राजधानी पटना के नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर की ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे पटना सिटीवासियों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। बिहार सरकार ने गंगा नदी के किनारे गायघाट से दीदारगंज तक 8 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने का फैसला लिया है। इस परियोजना की लागत लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गई है और इसका निर्माण कार्य जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
एक साल में होगा काम पूरा, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
बिहार राज्य पथ विकास निगम ने निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया है और अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क के बनने से अशोक राजपथ पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यह वैकल्पिक मार्ग के तौर पर कार्य करेगा। पटना सिटी के करीब 10 लाख लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
पुराने मार्ग का चौड़ीकरण और नया निर्माण
गायघाट से दमराही घाट तक 5 किलोमीटर की पुरानी दो लेन सड़क को अब फोरलेन में बदला जाएगा। इसके साथ ही दमराही घाट से दीदारगंज तक 3 किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क भी बनाई जाएगी। इस सड़क के माध्यम से भद्रघाट, मितन घाट, महावीर घाट, खाजेकला घाट, कंगनघाट और धर्मशाला घाट जैसे महत्वपूर्ण घाट सीधे जुड़ जाएंगे।
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को विशेष लाभ
यह सड़क छठ महापर्व जैसे धार्मिक आयोजनों में गंगा घाट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। साथ ही जेपी गंगा पथ के गायघाट, कंगनघाट, पटना घाट और दीदारगंज तक सीधी पहुंच भी सुनिश्चित होगी।
अशोक राजपथ को मिलेगा सहारा
इस फोरलेन सड़क के साथ-साथ अशोक राजपथ पर बन रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड भी जून से गांधी मैदान से कृष्णाघाट तक शुरू हो जाएगा। हालांकि पीएमसीएच से इसका कनेक्शन फिलहाल मेट्रो और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के चलते बाधित है। यह नई फोरलेन सड़क न केवल शहर के ट्रैफिक को सुचारु बनाएगी बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। पटना के लिए यह बदलाव विकास की नई रफ्तार लाएगा।