अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
04-Jan-2021 10:16 AM
PATNA : गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है. इस बार सीमिय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और केवल 10 विभाग की ही झांकी निकाली जाएगी.
इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में सीमित लोगों को ही प्रवेश की इजाजत होगी. जनवरी के दूसरे सप्ताह से पुलिस परेड शुरू हो जाएगी. वहीं जिन 10 विभागों की झांकियां निकलेगी उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सूचना दी जाएगी.
बता दें कि अभी गांधी मैदान आम लोगों के लिए खुला है, लेकिन पुलिस परेड शुरू होने के बाद आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी जाएगी. ऐसी व्यवस्था इस माह के तीसरे सप्ताह में होगी. डीडीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बार सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश की इजाजत दी जाएगी. समारोह में कितने लोग शामिल हो पाएंगे यह अभी तय नहीं किया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा.