BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
02-Jun-2025 07:05 AM
By First Bihar
Bihar news : बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रामचंद्र नगर परसा गांव की चार नाबालिग सहेलियां एक साथ लापता हो गई हैं। शनिवार दोपहर से ही ये सभी किशोरियां गायब हैं, जिसके बाद से उनके घरों में अफरा-तफरी मची हुई है।
परिजनों ने बताया कि इन लड़कियों के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उनकी तलाश और भी कठिन हो गई है। जब कई घंटे की खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार को थक-हार कर परिवारवालों ने पचरुखिया थाने में पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पचरुखिया थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों किशोरियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लड़कियों के अचानक लापता हो जाने से पूरे गांव में चिंता और डर का माहौल है।