पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच
25-Feb-2026 08:11 PM
By First Bihar
BAGAHA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन बुधवार की देर शाम 6 बजे पटना के रूबन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री के भाई सह पूर्व एमएलसी राजेश राम ने दी।
पूर्व मंत्री कई महीनो से लगातार बीमार चल रहे थे एवं उनका इलाज पटना में हो रहा था इसी दौरान शाम 6:00 बजे उनका निधन हो गया वह 1990 से लगातार पांच बार बगहा के विधायक रह चुके हैं ।पहली बार 1990 में जनता दल के टिकट पर बगहा के विधायक बने थे।
बिहार सरकार में 1991 से 94 तक भवन निर्माण राज्य मंत्री, 1994 के मध्य में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री, 1995 में सहकारिता मंत्री एवं 1997 से 2003 तक खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे थे। इसके बाद 2009 से 14 तक वे जदयू के टिकट पर गोपालगंज से सांसद भी रह चुके हैं।
पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूर्व मंत्री के भाई राजेश राम ने बताया कि गुरुवार को बगहा के नारायणपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मंत्री का निधन से बगहा में शोक की लहर है।