ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar IAS Transfer Posting: बिहार के पांच सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, दो...

Bihar IAS Transfer Posting: बिहार के पांच सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, दो को अतिरिक्त प्रभार; सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने पांच सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला किया और दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। अधिसूचना के अनुसार सीके अनिल, मिहिर कुमार सिंह, राजकुमार, दीपक कुमार सिंह, कुंदन कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन किए गए हैं।

30-Nov-2025 05:34 PM

By FIRST BIHAR

Bihar IAS Transfer Posting: बिहार सरकार ने पांच सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी सी के अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात कर दिया है। सी के अनिल इससे पहले बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना के परामर्शी के तौर पर पदस्थापित थे।


वहीं नीतीश सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को पदस्थापित किया है। वर्तमान में मिहिर सिंह उद्योग विभाग के ACS  के पद पर पदस्थापित थे। तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त राजकुमार को स्थानांतरित करते हुए परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।


ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भी प्रभार में थे, इन्हें महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।


बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अगले आदेश तक स्थानिक आयुक्त बिहार भवन के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। वहीं बी कार्तिकेय धनजी, सचिव लघु जल संसाधन विभाग जो वर्तमान में उद्योग विभाग के प्रभार में थे, यह अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।


वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी गृह विभाग का प्रभार दिया गया है जबकि दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 


news image


news image