अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Feb-2025 08:28 PM
By First Bihar
madhubani news: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मोहम्मद फिरोज से मिलने मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित कटैया गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिरोज से बातचीत कर उनके साथ हुई घटना की जानकारी ली। दरअसल मोहम्मद फिरोज ने पुलिस पर जमकर पिटाई क आरोप लगाया था। जिसमें वो घायल भी हो गये थे। अपनी आपबीती सुनाते हुए फिरोज तेजस्वी के आगे फूट-फूट कर रोने लगे।
उसकी बातें सुनने के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार में यही सब हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में नहीं है उन्हें पता ही नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है। जो डीके बॉस बताएंगे उतना ही मुख्यमंत्री को मालूम होगा। स्थिति यह है कि लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जिस पुलिस को जनता की सेवा और सुरक्षा करनी चाहिए वो भक्षक बनी हुई है।
तेजस्वी ने कहा कि निर्दोष आदमी की पिटाई किया गया और पुलिस ने रातभर उसे खाने के लिए खाना भी नहीं दिया। 25 हजार रुपये घूस लेकर उसे छोड़ा गया। ऐसे-ऐसे डीएसपी और पुलिस में जो भी विचारधारा वाला लोग है जिनका संघीकरण हो गया है और जो लोग अल्पसंख्यकों को बुरी नजर से देखते हैं। ऐसी नजर वालों का नजर सही कैसे होगी इसका तौर तरीका हमलोग अच्छे से जानते हैं ।
कुमार गौरव की रिपोर्ट
मधुबनी के बेनीपट्टी में कटैया गांव के मोहम्मद फिरोज से मिले तेजस्वी यादव, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की थी बर्बरतापूर्व पिटाई, तेजस्वी को देखते ही बिलख-बिलखकर रोने लगे फिरोज.@yadavtejashwi @RJDforIndia pic.twitter.com/I5XbXgJt0D
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 3, 2025