EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
15-Sep-2025 01:27 PM
By FIRST BIHAR
Patna Train News: पटना के फतुहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब श्रमजीवी एक्सप्रेस के दो कोच कपलिंग टूटने की वजह से मुख्य रैक से अलग हो गए। घटना सुबह 8:10 बजे की है, जब ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी। गनीमत रही कि ट्रेन की गति धीमी थी और समय रहते ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिससे कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि जैसे ही श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म छोड़ रही थी, अचानक दो बोगियां मुख्य ट्रेन से अलग हो गईं और प्लेटफॉर्म पर ही रुक गईं। गार्ड और स्टेशन मास्टर को स्थिति की जानकारी मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए गए।
रेलवे कर्मचारियों ने 8:31 बजे तकनीकी मरम्मत कर कोच को फिर से ट्रेन से जोड़ दिया। जांच के बाद ट्रेन को 9:02 बजे सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कपलिंग टूटने की वजह से हुई। यदि यह गड़बड़ी तेज रफ्तार में होती, तो भयंकर हादसा हो सकता था और यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
घटना के बाद यात्रियों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्दी सामान्य हो गई। यात्रियों ने राहत की सांस ली कि हादसा स्टेशन पर ही हुआ। रेलवे प्रशासन ने कपलिंग टूटने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना हो चुकी है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।