ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / bihar / फर्जी स्टांप का गोरखधंधा, 9 जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज

फर्जी स्टांप का गोरखधंधा, 9 जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज

19-Feb-2021 07:53 AM

PATNA : पटना में फर्जी स्टांप बेचने वाले नौ जालसाजों  के खिलाफ गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर ट्रेजरी अफसर संजीव कुमार ने गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराई है. संजीव कुमार के लिखित बयान पर गुरुवार की रात प्राथमिकी दर्ज की गई है. दरअसल पटना कलेक्टरेट कैंपस स्थित दुकानों और गुमटी में फर्जी स्टांप बेचने का मामला सामने आया था.

मामला सामने आने के बाद इस गोरखधंधे में शामिल नौ जालसाजों का फोटो भी थाने को उपलब्ध कराया गया है, पर किसी का नाम इसमें शामिल नहीं है. राजस्व की हानि और इस काम के अवैध कारोबार को रोकने का आग्रह करते हुए कंप्लेंट दर्ज कराई गई है. दरअसल कलेक्ट्रेट परिसर में फर्जी स्टांप रचने वालों का एक बड़ा रैकेट सक्रिय है, इससे पहले भी बिहार में फर्जी स्टांप पेपर घोटाला सामने आ चुका है लेकिन बार-बार जालसाज सक्रिय होते रहे हैं. तकरीबन 5 साल पहले पटना पुलिस ने एग्जीबिशन रोड में छापेमारी कर लाखों का फर्जी स्टांप बरामद किया था इस दौरान तीन -चार जालसाज भी गिरफ्तार किए गए थे.

 डीएम के निर्देश पर एक छापेमारी टीम भी का भी गठन किया गया, लेकिन इस टीम के हाथ फिलहाल कुछ भी नहीं आया है. टीम ने गांधी मैदान और कलेकट्रेट  के आसपास छापेमारी भी की लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली. गांधी मैदान के थानाध्यक्ष रंजीत वत्स ने बताया है कि धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है लेकिन किसी भी आरोपी का नाम होने की बजाय उनका फोटो उपलब्ध कराया गया है. पहचान होने के बाद एक्शन लिया जाएगा.