परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
31-Dec-2025 05:10 PM
By First Bihar
PATNA: परिवहन विभाग ने आम नागरिकों को ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी लिंक और संदेशों से सतर्क रहने की अपील की है। परिवहन सचिव श्री राज कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ साइबर अपराधी मोबाइल संदेश (sms/whatsapp) के माध्यम से ट्रैफिक नियम उल्लंघन के नाम पर चालान भुगतान हेतु फर्जी वेबसाइट लिंक भेज रहे हैं, जिससे लोगों की गाढ़ी कमाई और व्यक्तिगत जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
परिवहन विभाग ने कहा है कि किसी भी स्थिति में ऐसे संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे लिंक के माध्यम से किया गया भुगतान किसी भी वास्तविक ट्रैफिक चालान को समाप्त नहीं करता, बल्कि इससे बैंक विवरण, ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी चोरी होने की आशंका रहती है।
परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा है कि ट्रैफिक चालान की स्थिति जांचने और भुगतान करने के लिए केवल भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। नागरिक स्वयं ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट टाइप कर चालान की जानकारी देखें और उसी पोर्टल के माध्यम से भुगतान करें।
ट्रैफिक चालान से संबंधित किसी भी प्रकार का संदिग्ध संदेश, लिंक या कॉल मिलने पर उसे नजरअंदाज करें । किसी भी परिस्थिति में ऐसे लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी इस प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की आर्थिक क्षति से बचा जा सके।