ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक...

दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन

पटना स्थित दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर Alcon-Unity-VCS-VLT मशीन का उद्घाटन किया गया। नई तकनीक से आंखों की जांच और सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित होगी।

18-Feb-2026 07:58 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में 17 फरवरी को दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे सेवा भावना और आधुनिक चिकित्सा तकनीक के विस्तार के रूप में मनाया गया।


कार्यक्रम के दौरान नेत्र चिकित्सा क्षेत्र की अत्याधुनिक Alcon-Unity-VCS-VLT मशीन का उद्घाटन किया गया। इस मशीन का लोकार्पण बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस अत्याधुनिक मशीन के जरिए आंखों की जांच और सर्जरी पहले से अधिक सटीक, सुरक्षित और उन्नत तरीके से की जा सकेगी। इसे मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


कार्यक्रम के संरक्षक कमल किशोर शर्मा (अधीक्षण अभियंता, सेवानिवृत्त, पीएचईडी) रहे, जबकि डॉ. बंदना तिवारी और अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।


डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर नई तकनीक की शुरुआत अस्पताल के लिए गर्व का क्षण है। यह तकनीक मरीजों को बेहतर दृष्टि और स्वस्थ भविष्य की दिशा में नई उम्मीद देगी।

news image