परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
05-Jun-2020 08:39 PM
PATNA :लॉकडाउन के पहले कई चरणों के दौरान दिल्ली में फंसे जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने जिस तरह दिल्ली में लगातार मुहिम चला कर प्रवासी बिहारी मजदूरों की मदद का सिलसिला शुरू किया था उसे पटना में जारी रखा है। पप्पू यादव हर बार प्रवासी मजदूरों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं ।
पप्पू यादव शुक्रवार को पटना के मीठापुर बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होनें पटना से चलकर अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया। पप्पू यादव ने अन्य राज्यों से बिहार पहुंचे भूखे-प्यासे सैकड़ों मजदूरों के बीच खाना और पानी का वितरण किया। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि मदद का सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला, प्रवासी बिहारी भाईयों को जहां भी मदद की दरकार होगी वे वहां खड़े होंगे।
बता दें कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे बिहारी प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने 200 से ज्यादा बसें खुलवायी थी। बिहार ही नहीं यूपी के मजदूर भाईयों की मदद उन्होनें की थी। उन्होनें दिल्ली से 200 से ज्यादा बसों के जरिए प्रवासी मजदूरों को उनको घरों तक भेजने का इंतजाम किया था।