मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
19-Jan-2026 06:40 PM
By First Bihar
HAJIPUR: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18.01.2026 को डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया गया था ।
गाड़ी सं. 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोमतीनगर से 01 फरवरी, 2026 से प्रत्येक रविवार को किया जायेगा। ये गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन हैं। इस अमृत भारत एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पैंट्रीकार का 01 एवं एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
गाड़ी सं. 15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से 21.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 19.20 कटिहार, 20.15 बजे नवगछिया, 21.19 बजे खगड़िया, 21.51 बजे बेगुसराय, 22.35 बजे बरौनी, तीसरे दिन 00.23 बजे हाजीपुर, 00.33 बजे सोनपुर, 02.50 बजे छपरा तथा 06.50 बजे गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.30 बजे गोमतीनगर पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 15950 गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस 01 फरवरी से प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से 18.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 05.15 बजे छपरा, 06.41 बजे सोनपुर, 06.55 बजे हाजीपुर, 09.05 बजे बरौनी, 09.31 बजे बेगुसराय, 10.23 बजे खगड़िया, 12.00 बजे नवगछिया एवं 14.15 बजे कटिहार रूकते हुए तीसरे दिन 12.40 बजे डिब्रूगढ़ पहुँचेगी।