Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
30-Mar-2020 01:02 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों से निपटने के लिए सरकार लगातार अलर्ट मोड मे हैं।हाई लेवल मीटिंग का दौर लगातार जारी है। तमाम विभागों के आलाधिकारी लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस बीच मीटिंग में पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ कर दिया है कि अब कोई बिहार नहीं आएगा।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार के बाहर रहने वाले लोग अचानक भारी तादाद में बिहार के बार्डर इलाकों में पहुंच गये थे जिसकी वजह से उन जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। आने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी। इस वजह से सरकार ने निर्णय लिया कि जो लोग बाहर से पहुंचे हैं उन्हें उनके गावों तक छोड़ा जाए। लोगों को उनके घऱों तक पहुंचाया गया है लेकिन वैसे लोगों को घर जाने के बजाए वहां स्कूलों में बनाए गये कोरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। वहीं उन्होनें साफ कर दिय़ा कि जिन्हें आना था वे आ गये अब बिहार कोई नहीं आएगा। दरअसल अब वैसे लोगों को वहां की स्थानीय सरकार ही सारी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। साथ ही उन्होनें लोगों से अपील की कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए घऱों से बाहर मत निकलिए।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में लाखों की संख्या में बिहार और यूपी के मजदूर सड़कों पर उतर आए थे जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी थी जिसके बाद सरकार ने बसों से उन्हें घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया था। ऐसे हालात में बस से घर भेजना वाले सरकार के फैसले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जतायी थी और कहा था कि ऐसे में लॉकडाउन टूट जाएगा। बाद में केन्द्र सरकार ने निर्देश देते हुए कहा था कि जो लोग जहां है वहीं रहे उनके देख-रेख की जिम्मेवारी वहां की स्थानी सरकार की है और सभी राज्यों को अपने-अपने बार्डर इलाकों को सील कर राज्य में प्रवेश पर रोक लगाने को कहा था।