LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका
19-Jan-2026 03:45 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरवाटाड़ गांव के तार चौक टोला मुसहरी की है, जहां इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान 40 वर्षीया फुलवा देवी के रूप में हुई है। महिला अपने देवर की शादी में शामिल होने के लिए बेंगलुरू से जमुई अपने ससुराल आई हुई थी। बहुभोज के दिन वो लापता हो गयी और अगले दिन उसकी लाश मिली।
मिली जानकारी के अनुसार फुलवा देवी पहले अपने पति स्वर्गीय संजय रविदास के साथ बेंगलुरु में रहती थीं। बीमारी के कारण करीब 7 वर्ष पूर्व पति की मौत हो गयी थी। जिसके बाद फुलवा देवी बेंगलुरु में ही रह रही थीं। बताया जाता है कि फुलवा देवी 13 जनवरी को बेंगलुरु से अपने ससुराल कुरवाटाड़ आई थीं। अपने देवर आशीष की शादी में शामिल होने के लिए वो जमुई आई थी। 18 जनवरी को घर में बहुभोज था। इसी दिन शाम करीब 6 बजे से फुलवा देवी के अचानक लापता होने की खबर फैली।
मृतका के ससुर चानो रविदास ने बताया कि शाम से ही फुलवा देवी घर में नहीं मिलीं। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं मृतका की बहन रेखा देवी ने बताया कि वह 18 जनवरी की शाम करीब 7 बजे ससुराल पहुंची थीं, लेकिन तब तक फुलवा देवी गायब थीं। वो कही दिख नहीं रही थी। उसने मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फुलवा ने फोन नहीं उठाया और अगली सुबह करीब 5 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी कि घर के पीछे कुछ दूरी पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान फुलवा देवी के रूप में की। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत खैरा थाने को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा एवं फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध लग रहा है। घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र शिवम और सात वर्षीय पुत्री करीना कुमारी को छोड़ गई है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।