अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
04-Nov-2021 06:54 AM
PATNA : आज दिवाली है। पूरे देश के साथ साथ बिहार में भी आज दिवाली की धूम देखी जा रही है। दिवाली के पहले राजधानी पटना सज धज कर तैयार हो चुकी है। रोशनी के इस त्योहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने अपने घरों में सजावट कर रखी है और बाजार में धनतेरस से लेकर लगातार रौनक देखने को मिली है। इसके पहले बीती रात तक दिवाली पर बाजार गुलजार रहा। लोगों ने खुशियों का त्योहार मनाने के लिए पटाखे, दीये, मिठाइयां, गणेश जी लक्ष्मी जी की मूर्तियां, पूजन सामग्री के साथ सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। दीपावली गुरुवार को है, लेकिन लोग भीड़-भाड़ से बचने के लिए और पूजा की तैयारी करने के लिए एक दिन पहले ही खरीदारी कर ली। दोपहर बाद से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी। यह सिलसिला शाम से देर रात तक जारी रहा।
दिवाली पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के सवाल पर रोक लगाई गई है लेकिन इसके बावजूद पटना में पटाखों की खूब बिक्री हुई है। सभी बड़े बाजारों से लेकर गली मोहल्लों तक की दुकानों में पटाखे बिकते नजर आए हालांकि कुछ लोगों ने ग्रीन दिवाली मनाने का भी संकल्प लिया है लेकिन आज दिवाली की शाम पटना में आतिशबाजी को देखकर मालूम पड़ जाएगा कि पटाखों पर लगाए गए रोक का असर कितना रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य के सभी जिलों के डीएम से कहा है कि वह दिवाली से लेकर नए साल तक एनजीटी के आदेश को सख्ती से लागू करें। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी जिलों से रिपोर्ट भी तलब की है।
डॉक्टरों ने दिवाली पर होने वाले प्रदूषण को लेकर अस्थमा और हृदय के रोगियों को सचेत रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर किसी को कोरोना हुआ है तो उन्हें भी ऐसे प्रदूषण से बचने की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक आज समाज की बीमारी और हृदय रोग से पीड़ित लोग पटाखे की आवाज और धुएं से दूर रहें, इससे उन्हें परेशानी हो सकती है। दिवाली पर नॉन स्टॉप बिजली सप्लाई कायम रहे इसके लिए बिजली कंपनी ने भी पूरी तैयारी की है बिजली कंपनी इसके लिए अतिरिक्त बिजली की खरीदारी भी कर रही है। इसके अलावे सभी अस्पतालों को भी सरकार ने अलर्ट मोड में रखा है। बर्न वार्ड में सभी डॉक्टरों को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी।