अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
15-Oct-2022 09:50 AM
PATNA : पूरा बिहार इन दिनों डेंगू के कहर से परेशान है। इसको लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा भी डेंगू की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लगातार निगरानी के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अपने कामों में तेजी लाई है। वहीं, मंत्री के आदेश के बाद डेंगू के उपचार को लेकर दी जाने वाली सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति ने कार्यालय में राज्य स्तरीय 104 काल सेंटर सह नियंत्रण कक्ष शुरू किया है।
इस नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी डेंगू के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डा. विनय कुमार शर्मा को सौंपी गई है। इस बाबत उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में कोई भी नागरिक डेंगू की शिकायत कर बीमारी से बचाव के लिए विभाग के स्तर पर किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही यहां से सभी जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज अस्पतालों में डेंगू के समुचित इलाज और प्रबंधन की निगरानी भी होगी।
इसके आलावा नियंत्रण कक्ष में तैनात डाक्टर, कर्मी प्रत्येक दिन राज्य केसभी मेडिकल कालेज अस्पताल और जिला अस्पतालों से डेंगू से संबंधित रिपोर्ट प्राप्त करेंगे और इस रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही अस्पताल नियंत्रण कक्ष को डेंगू जांच किट की उपलब्धता और हर दिन हो रही खपत साथ मरीजों की जांच का औसत की जानकारी देंगे।
इसके साथ ही हर दिन भर्ती हो रहे नए केस की भर्ती और डिस्चार्ज, प्लेटलेट्स की उपलब्धता की भी जानकारी देंगे। वहीं, यदि कोई मरीज आकस्मिक स्थिति में पहुंचता है और स्वजन नियंत्रण कक्ष क फोन करते हैं तो मरीज के लिए एंबुलेंस लेकर इलाज तक की व्यवस्था में नियंत्र कक्ष समन्वयक का काम करेगा।