बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम
26-Dec-2025 04:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar BSEB DElEd 2026: अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने DElEd (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
पहले यह प्रक्रिया 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक थी। अब जिन उम्मीदवारों से आवेदन छूट गया था, वे 26 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन BSEB के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
DElEd जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक चलेगा। वहीं बिहार बोर्ड की तरफ से 10 जनवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। डमी एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होगा ताकि अगर किसी तरह को सुधार करना हो तो उसे किया जा सके। वहीं आंसर की पर 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 आपत्ति जताई जा सकती है। संभावना है कि फाइनल रिजल्ट मार्च 2026 में जारी कर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EBC, BC और EWS को 960 रुपये। वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 760 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है।
DElEd 2026 योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य। न्यूनतम अंक सामान्य/OBC – 50%, SC/ST – 45% होने चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 17 वर्ष, अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
बिहार में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए DElEd कोर्स अनिवार्य है। यह कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार सरकारी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के योग्य हो जाते हैं। इसी वजह से हर साल लाखों युवा इस परीक्षा का इंतजार करते हैं।