बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
17-Feb-2025 11:46 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। अब इस घटना को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
दरअसल, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव ट्रैक पर पड़े थे और घटनास्थल पर कोई कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला। युवक का सिर ट्रेन से कटकर अलग हो गया था, जबकि युवती की लाश ट्रैक के बीच में पड़ी थी।
बताया जा रहा है कि, समस्तीपुर से रक्सौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सुबह करीब 5:30 बजे शवों को ट्रैक पर देखा और इसकी सूचना जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को दी। इसके बाद मामले की सूचना जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, जाले थाने की पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को दी गई।
इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों के पास कोई कपड़ा या चप्पल नहीं मिला। जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक और युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है।