ब्रेकिंग न्यूज़

JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट

Bihar News: स्कूल वैन से गिरकर छात्र की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद ड्राइवर फरार; ग्रामीणों ने किया बवाल

Bihar News: लोआम के अमन एकेडमी स्कूल वैन हादसे में तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद चालक फरार हो गया है. ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर भारी हंगामा किया है.

20-Jan-2026 07:56 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: जिला के सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कूल से करीब 6 छात्रों को लेकर वैन घर लौट रही थी। इसी दौरान एन एच 27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास बस को मोड़ पर टर्न लेने के दौरान वैन के अंदर से एक छात्र टूटे गेट से बाहर गिर गया। गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


छात्र की पहचान मो. चमन के पुत्र मो. समर के रूप में हुई है। चमन तीसरे वर्ग का छात्र था। वहीं घायल छात्र का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा हैं। घटना के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को बाइक से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। 


इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार घटना को बाद स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। 


मृतक बच्चे का मामा ने बताया की बच्चा अमन एकेडमी में पढ़ाई करता था आज स्कूल से जाने के क्रम में एच एच पर गाड़ी खराब हो गई जिसके कारण बच्चा गाड़ी से गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोप लगाते हुये कहा कि स्कूल ते सभी गाड़ी कि हालात दयनीय है आये दिन हादसा होता रहता हैं।


मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और फरार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा की एनएच पर घटना हुई है बताया जा रहा है की स्कूल वैन से बच्चा गिर गया हैं भीड़ को कंट्रोल कर लिया गया हैं आवेदन मिलने के उपरांत कारवाई की जायेंगी।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा