Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम
01-Jul-2025 09:04 AM
By First Bihar
Road Accident: बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) कार्यालय में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा मंगलवार सुबह दरभंगा के शोभन इलाके में हुआ, जब एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार वह ड्यूटी पर तैनात थे और निरीक्षण कार्य के लिए क्षेत्र में निकले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही सब इंस्पेक्टर की जान चली गई। साथ में मौजूद दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के टोल प्लाज़ा से भी जानकारी मांगी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वह मार्ग अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में रहता है और सड़क किनारे चेतावनी संकेतों की कमी भी दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह है। यह पहली बार नहीं है जब शोभन इलाके में कोई गंभीर सड़क हादसा हुआ हो। प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती की मांग की जा रही है।
सब इंस्पेक्टर की मौत की खबर से DTO कार्यालय सहित पूरे प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है। वरीय अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। बहेड़ी थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है। वाहन की ट्रेसिंग के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।