खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-May-2025 03:07 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद चौंकाने और चर्चा में रहने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ससुर ने अपनी बहू की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। मामला सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की एक नई परिभाषा गढ़ रहा है। यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव की रहने वाली खुशी कुमारी का दरभंगा जिले के बनौली गांव निवासी राजू कुमार के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने साल 2021 में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों की जिंदगी सामान्य चल रही थी और 2022 में उन्हें एक बेटा भी हुआ।
साल 2024 में राजू और खुशी नौकरी की तलाश में बिहार से दिल्ली शिफ्ट हो गए। दिल्ली में ही खुशी की मुलाकात बेतिया के रहने वाले बुलेट कुमार नामक युवक से हुई। दोनों की यह मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में तब्दील हो गया। खुशी और बुलेट चोरी-छिपे मिलने लगे।
एक दिन जब छुट्टियों में खुशी अपने ससुराल आई हुई थी, तो ससुर ने बहू और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने बेटे राजू कुमार को सारी बात बताई। पहले तो परिवार में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन फिर ससुर ने सामाजिक विवाद और भविष्य के टकराव से बचने के लिए एक साहसिक निर्णय लिया – बहू की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।
सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि पति राजू कुमार ने न सिर्फ खुशी की शादी बुलेट कुमार से करवाई, बल्कि खुद पत्नी को ससम्मान प्रेमी के साथ विदा भी किया। यह घटना दरभंगा और आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे "समझदारी का फैसला" तो कोई इसे "परिवार का अपमान" कह रहे हैं।