खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Jan-2026 08:12 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Projects: बिहार के दरभंगा शहर को वर्षों से जाम की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित दोनार-धरौड़ा फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर के भीतर रोज़ाना लगने वाले जाम में भी काफी कमी आएगी।
राज्यसभा सांसद और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के लगातार प्रयासों के चलते यह योजना स्वीकृत हुई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जनहित के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर संज्ञान लिया।
प्रस्तावित फोरलेन परियोजना दरभंगा शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। यह मार्ग शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होगा।
इस परियोजना के बनने से दरभंगा और उत्तर बिहार के विकास की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से योजना प्रस्तुत करने और इसे स्वीकार कराने में सांसद संजय कुमार झा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।