बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग
10-Jul-2025 01:35 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मुर्गी पालक की नाक काट ली गई। दरअसल, दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव गांव की है। मुर्गी को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना उस समय घटी जब मोहम्मद लाल बाबू की मुर्गी पड़ोसी मोहम्मद एसानुल के दरवाजे पर चली गई। बताया जा रहा है कि एसानुल ने मुर्गी को पकड़कर उसकी गर्दन मरोड़ दी। इस पर जब मोहम्मद लाल बाबू के परिवार ने सवाल किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते एसानुल और उसके परिजनों ने मोहम्मद लाल बाबू के पूरे परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें लाल बाबू की नाक काट ली गई।
हमले में न सिर्फ मोहम्मद लाल बाबू, बल्कि उनकी पत्नी खुशबुदा खातून, बेटी रोशनी परवीन, दामाद मोहम्मद आफताब और बेटा मोहम्मद मुक्कवीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भेजा गया। घटना के बाद पीड़ित खुशबुदा खातून के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
वहीं, एफआईआर में मोहम्मद एसानुल, मोहम्मद मोतीवुल, मोहम्मद हसीबुल, मोहम्मद अजमैन, मोहम्मद खैर, मोहम्मद अनुतुज्जा, मोहम्मद रिजवान सहित कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।