ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / bihar / जाली नोट डबलिंग रैकेट की जांच में दलसिंहसराय में रेड, BJP नेता के...

जाली नोट डबलिंग रैकेट की जांच में दलसिंहसराय में रेड, BJP नेता के घर हरियाणा पुलिस और बिहार STF की कार्रवाई

समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्थित अजनौल गांव में जाली नोट और रुपये डबलिंग रैकेट की जांच के तहत हरियाणा पुलिस और बिहार STF ने पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर संयुक्त छापेमारी की।

20-Jan-2026 09:18 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी की। जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया। हरियाणा एसटीएफ, समस्तीपुर एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस की टीम सुबह से ही अजनौल में डेरा डाले रही, जिससे पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल बना रहा।


सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी और बाद में लूट के एक मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया गया था।इसमें फंसने के बाद उस सख्स से रुपये के आदान-प्रदान के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई, जिसमें पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। इसी कड़ी में हरियाणा एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में छापेमारी की है।


टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार, छापेमारी के दौरान किसी को घर के नजदीक जाने नहीं दिया गया। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का पता लगाने में भी जुटी हैं।बताया जाता है कि पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे में रेल नीर पानी की सप्लाई के काम से जुड़े हैं और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी भी संचालित करते हैं। 


करीब दो वर्ष पहले उन्होंने दलसिंहसराय के अजनौल में जमीन खरीदकर लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक लागत का आलीशान मकान निर्माण शुरू कराया था, जिसका काम फिलहाल भी जारी है। पुलिस व एसटीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। डीएसपी विवेक शर्मा ने पूछने पर छापेमारी की बात बताई लेकिन अभी पूरे मामले को लेकर कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने बताया कि छापेमारी पूरा होने पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी ।