बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
23-Sep-2021 07:00 AM
PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट साइकिल और पोशाक योजना का लाभ लेने के लिए 75 फ़ीसदी अटेंडेंस की सर्च को खत्म कर दिया गया है। प्रदेश में पहली से लेकर 12वीं तक के सभी 2 करोड़ 10 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल और पोशाक के साथ-साथ छात्रवृत्ति योजना के तहत राशि दी जाती है। नीतीश सरकार ने अब इस योजना का लाभ लेने के लिए 75 फ़ीसदी हाजिरी की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
बुधवार यानी कल शाम हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि साल 2021-22 के लिए 75 फ़ीसदी हाजिरी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। 75 फीसदी हाजिरी के बगैर भी छात्र-छात्राओं को साइकिल और पोशाक योजना का लाभ मिल पाएगा। हालांकि यह व्यवस्था केवल एक साल के लिए की गई है। कैबिनेट ने जिन प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसमें यह भी शामिल था। दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण इस साल स्कूल ज्यादातर दिनों में बंद ही रहे लिहाजा अटेंडेंस की बाध्यता को खत्म करने का फैसला किया गया।
कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिन बच्चों की स्कूलों में 75 फीसदी हाजिरी होती है। उन्हें इन योजनाओं के तहत से राशि देने का प्रावधान रहा है लेकिन संक्रमण के कारण इस बार स्कूल ही बंद रहे। इसलिए 75 फीसदी अटेंडेंस की अनिवार्यता को इस साल खत्म किया गया है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही बच्चों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।