ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Crime News: CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने युवक से 32 लाख की...

Crime News: CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने युवक से 32 लाख की ठगी, पुलिस के भी उड़ गए होस

Crime News: लगातार साइबर ठगी का मामला बढ़ते जा रहा है. अब साइबर ठगों की एक हाईटेक गैंग ने तकनीक और डराने की रणनीति का इस्तेमाल कर एक युवक से 32 लाख रुपये की ठगी कर ली.

14-May-2025 01:29 PM

By First Bihar

Crime News: लगातार साइबर ठगी का मामला बढ़ते जा रहा है। साइबर  ठगी का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, साइबर ठगों की एक हाईटेक गैंग ने तकनीक और डराने की रणनीति का इस्तेमाल कर एक युवक से 32 लाख रुपये की ठगी कर ली। अपराधियों ने खुद को मुंबई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर न सिर्फ फर्जी केस की धमकी दी, बल्कि वीडियो कॉल और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बैंक सत्यापन के नाम पर भारी रकम ट्रांसफर करवा ली।


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका मोबाइल नंबर दो घंटे में बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि इससे लड़कियों को कॉल कर परेशान किया गया है और यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। जब पीड़ित ने मुंबई आने में असमर्थता जताई, तो उसे कहा गया कि उसका कॉल मुंबई साइबर क्राइम शाखा में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके बाद एक महिला ने कॉल रिसीव किया और गंभीर लहजे में कहा कि पीड़ित के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है।


इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आए, जिनमें प्रोफाइल फोटो पर मुंबई पुलिस का लोगो लगा हुआ था। फिर वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और औपचारिक पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान उसने पीड़ित से बैंक खाता, जमा राशि, और पहचान संबंधी विवरण साझा करने को कहा।


ठगों ने कहा कि यह केवल सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा है और राशि जल्द ही लौटाई जाएगी। भरोसा दिलाने के बाद उन्होंने पीड़ित से 32 लाख रुपये को एक दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिया। पैसा भेजने के कुछ ही देर बाद सभी नंबर्स बंद हो गए और पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और व्हाट्सएप चैट को खंगाल रही है। साथ ही, जिन खातों में पैसे भेजे गए थे, उन्हें फ्रीज़ कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।