“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
24-Sep-2025 05:53 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानि सीडब्लूसी की बैठक आज संपन्न हो गयी। करीब 4 घंटे चली कांग्रेस की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी सहित कांग्रेस से वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बहुत जल्द राहुल गांधी हाइड्रोजन और यूरेनियम बम फोड़ने वाले हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
बता दें कि सीडब्लूसी की बैठक को 51 लोगों ने संबोधित किया। इस बैठक में 2 प्रस्ताव पारित किए गए। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि तेलंगाना में सितंबर 2023 में ऐसी ही CWC की मीटिंग हुई थी और 2 महीने के अंदर वहां कांग्रेस की सरकार बनी थी। आज पटना में सीडब्लूसी की मीटिंग के साथ ही पटना में काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
जयराम रमेश ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। आगे एक महीने में राहुल गांधी मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, यूरेनियम बम सहित अलग-अलग बम फोड़ने वाले हैं।