BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा
12-Apr-2020 08:20 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : कोरोना के खिलाफ फ्रंटलाइन वारियर्स की भूमिका में हैं हमारी पुलिस। लॉकडाउन मुकम्मल करना हो या फिर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेंन करना हो सभी में पुलिसवालों की भूमिका सबसे अहम है। पुलिसवाले इस भूमिका को बखूबी निभा भी रहे हैं। देश भर से ऐसी-ऐसी तस्वीरें हमारे सामने आ रही हैं जो इन कोरोना वॉरियर्स के आगे हमें नतमस्तक कर देती हैं। एक पुलिस अधिकारी का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें वे बिल्कुल ही अलग अंदाज में गाना गाकर लोगों को कोरोना के खिलाफ जंग में प्रेरित कर रहे हैं।
आमतौर पर पुलिस के डंडे और तरह तरह से लॉक डाउन कराने की तस्वीर तो आपने खूब देखी होगी। लेकिन मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने जिस तरीके से माइक पर कोरोना से बचने की अहम जानकारी देकर और गाना गा कर लोगो को जागरूक किया है यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है साथ ही पुलिस के नए चेहरे की तारीफ भी हो रही है।थानाध्यक्ष महोदय बीच सड़क पर माइकिंग के जरिए लोगों को कोरोना के खिलाफ अपने-अपने घरों में रहने की सलाह देते है। बहुत सारी बातें बताते हैं। हल्के-फुल्के शब्दों में लोगों को मनोरंजक अंदाज मे ये सब कुछ बताते-बताते वे बीच में 'जिंदगी हर कदम एक नई जंग है जीत जाएंगे हम सब अगर संग हैं' की तान छेड़ते है तो मानो लगता है कि कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अगर हम लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें तो जीत हमारी तय है।
बिहार में कोरोना वाइरस के बढ़ते संक्रमण से सभी जिला को हाई अलर्ट कर दिया गया है।खासतौर से बेगूसराय और सीवान जिले में कोरोना वायरस के कई मरीज मिलने के बाद इन जिले के सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। समस्तीपुर में कोरोना का एक भी पॉजिटिव मामला सामेन तो नहीं आय़ा है लेकिन पड़ोसी जिला बेगूसराय में कई मामलों के मिलने के बाद ये जिला पूरी तरह अलर्ट मोड में है। खासकर एनएच 28 और एनएच 103 को क्रॉस करती हुई समस्तीपुर का मुसरीघरारी थाना इस वक्त बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।