परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
30-Apr-2021 07:25 PM
PATNA : कोरोना ने बिहार की पत्रकारिता के बड़े स्तंभ सुकांत नागार्जुन की जान ले ली है. प्रख्यात जनकवि नार्गाजुन के पुत्र सुकांत नागार्जुन की शुक्रवार को पटना में मौत हो गयी. उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओ ने गहरा शोक जताया है.
लगभग चार दशकों तक बिहार की पत्रकारिता में सक्रिय रहे सुकांत नागार्जुन की मौत आज उनके पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर हो गयी. सुकांत नागार्जुन बिहार के कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे थे. नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण जैसे अखबारों में लंबे समय तक काम करने के साथ साथ वे काफी अर्से तक दैनिक हिन्दुस्तान के संपादक भी रहे थे. नौकरी से रिटायर होने के बाद वे स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे.
नीतीश समेत कई नेताओं ने शोक जताया
सुकांत नार्गाजुन के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि उनके निधन ने बिहार की पत्रकारिता को गहरी क्षति पहुंची है.
सुकांत नागार्जुन को भी करोना ने ग्रश लिया ।मेरा ३० वर्षों का सम्बन्ध था ।ज़िंदादिल आदमी ।पुरानी पीढ़ी के पत्रकारों का एक और सितारा बुझ गया ।ओम् शान्ति ।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) April 30, 2021
उधर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी सुकांत नागार्जुन के निधन पर शोक जताया है. ट्विटर पर उन्होंने लिखा है- सुकांत नागार्जुन को भी करोना ने ग्रास बना लिया. मेरा 30 वर्षों का सम्बन्ध था. वे ज़िंदादिल आदमी थे. पुरानी पीढ़ी के पत्रकारों का एक और सितारा बुझ गया.