घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
27-May-2021 08:04 AM
PATNA : कोरोना महामारी से लड़ते-लड़ते जिन लोगों की जान चली गई उनके जाने के बाद परिजनों को मुआवजे के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. पटना जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की सूची प्रशासन की तरफ से तैयार कर ली गई है. लेकिन यदि किसी मृतक का नाम सूची में नहीं है तो वह इसके लिए पहल कर नाम जुड़वा सकता है. जिला प्रशासन ने पटना में कोरोना से मरने वाले कुल 306 लोगों की लिस्ट बनाई है. इन सभी के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख का अनुग्रह अनुदान मिलेगा.
पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी. सरकार की तरफ से चार लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जाना है. ऐसे लोग जिनका नाम सरकारी सूची में शामिल नहीं है लेकिन उनकी मौत तो कोरोना की वजह से हुई है तो उनके आश्रित इससे अनुदान के लिए दावा कर सकते हैं. पटना जिले में कोरोना से 306 लोगों की अधिकारिक पुष्टि हुई है. पहले चरण में कुल 270 मृतकों के आश्रितों को अनुदान देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि मिल चुकी है.
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार समीक्षा बैठक की है. जिला प्रशासन की तरफ से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है (9430244559) इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए कोई भी आश्रित अपने परिवार में कोरोना से मरने से जुड़ी जानकारी दे सकता है. आवेदन देने के लिए मृतक का नाम, उसका पूरा पता, प्रखंड के साथ कोरोना संक्रमित पाए जाने की तिथि और उसकी रिपोर्ट की स्थिति, मृत्यु की तिथि, अस्पताल का नाम, होम आइसोलेशन आश्रित का नाम और उससे संबंध के साथ-साथ मोबाइल नंबर की जानकारी भी इस व्हाट्सएप नंबर पर साझा करनी होगी.