ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / bihar / कोरोना से सुशील मोदी के भाई की मौत, पटना के हॉस्पिटल में थे...

कोरोना से सुशील मोदी के भाई की मौत, पटना के हॉस्पिटल में थे भर्ती

02-May-2021 04:00 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आम से लेकर ख़ास लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के भाई की मौत हो गई है. वह कोरोना से संक्रमित थे और उन्हें इलाज के लिए राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


रविवार को खुद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनके छोटे भाई अशोक कुमार मोदी अब इस दुनियां में नहीं रहे. सुशील मोदी ने लिखा कि 65 साल की उम्र में उनके छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस का शिकार हो गए. तबीयत ख़राब होने के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. 



सुशील मोदी ने अशोक कुमार मोदी का इलाज कर रहे डॉक्टरों को लेकर लिखा कि चिकित्सकों ने काफी कोशिश की लेकिन उनके भाई की जान नहीं बचाई जा सकी. कोरोना ने उनकी जिंदगी छीन ली. अशोक कुमार मोदी के निधन के बाद सुशील मोदी के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है. सुशील मोदी के करीबी उन्हें हिम्मत दे रहे हैं. साथ ही अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कर रहे हैं.