Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
04-May-2021 07:12 AM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का कहर जारी है। कोरोना से सोमवार को बिहार में 174 लोगों की मौत हो गयी। 42 की मौत पटना में हुई, जबकि 132 की मौत अन्य जिलों में हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में इलाज के दौरान 82 लोगों की मौत हुई है। मगध, भोजपुर और सारण में 59 लोगों की कोरोना से जान चली गई। गया में 9, सीवान और बेगूसराय में आठ-आठ, रोहतास में 6 के अलावा नालंदा और वैशाली में पांच-पांच की मौत तो गई।
भोजपुर और बक्सर में चार-चार, अरवल में तीन, सारण, गोपालगंज और कैमूर में दो-दो तथा जहानाबाद में एक को कोरोना ने लील लिया। कोसी, पूर्वी बिहार व सीमांचल में सोमवार को कोरोना से 27 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई. भागलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में पिछले 24 घंटे में चारकोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें दो भागलपुर के और दो बांका जिले के रहने वाले थे। मधेपुरा में सात लोगों की इलाज के दौरान मौत होने 7 की सूचना है। जमुई व लखीसराय में तीन-तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। खगड़िया में व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी समेत चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। न्यायिक दंडाधिकारी की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई। सुपौल में दो, किशनगंज में एक और पूर्णिया में तीन की मौत हुई ।
उत्तर बिहार के जिलों में सोमवार को कोरोना ने मौत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कुल 46 लोगों की मौत हुई है। 20 लोगों की मौत मुजफ्फरपुर जिले में हुई। इनमें 16 लोगों की मौत एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में हुई, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में चार ने दम तोड़ दिया। पश्चिम चंपारण में बंदी समेत 9 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। दरभंगा में कुल सात मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से पांच ने डीएमसीएच में दम तोड़ा है। दो की मौत निजी अस्पताल में हुई है। समस्तीपुर में चार संक्रमितों ने दम तोड़ा है। पूर्वी चंपारण में तुरकौलिया के इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मधुबनी में दो और सीतामढ़ी में एक पीड़ित की मौत हुई है।