ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / bihar / कोरोना को लेकर अब बिहार में भी अलर्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर...

कोरोना को लेकर अब बिहार में भी अलर्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच शुरू करने का निर्देश

22-Dec-2022 07:32 AM

PATNA : चीन, अमेरिका समेत देशभर में कोरोना बेकाबू हो चूका है। अब भारत में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले कि देश में हालात बिगड़े, बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी हॉस्पिटल्स, एयरपोर्ट समेत अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलर्ट जारी हुआ है। कल यानी बुधवार को अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक की जिसमें कोरोना से बचाव करने पर चर्चा हुई। 



प्रत्यय अमृत ने राज्य स्वास्थ्य समिति, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, IGIMS के माइक्रोबायोलाजी विभाग के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कोरोना के फैलाव से कैसे बचें। साथ ही अगर कोई नया वेरिएंट है तो उसकी जांच पर भी चर्चा हुई। 



बैठक में निर्देश दिया गया कि अब सतर्क रहना जरुरी है। इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर जांच शुरू की जाए। चाहे एयरपोर्ट हो या रेलवे स्टेशन हो, इन जगहों पर अलग-अलग राज्य और अलग-अलग देश के लोग एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। इसलिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच शुरू की जाए। साथ ही मॉल, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सतर्कता जरुरी है।