Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
30-Mar-2020 01:57 PM
PATNA : राजधानी पटना में लॉकडाउन ने वो कमाल कर दिखाया है जो पटना पुलिस आज तक कर पाने में असफल दिख रही थी। लॉकडाउन के दौरान पटना में अपराध का ग्राफ लगभग शून्य की ओर पहुंच गया है। कोरोना की आफत के बीच पटना वालों को क्रिमिनल से राहत मिली है। हालांकि इस दौरान घर में होने वाले छोटे-मोटे विवाद जरूर बढ़ गये हैं।
लॉकडाउन में पटना में हत्या, लूट, डकैती और रेप जैसे जघन्य अपराध बिल्कुल थम गये हैं। पिछले लगभग एक सप्ताह से पटना पुलिस अपराधियों के पीछे भागने के बजाए कोरोना संदिग्धों के पीछे भाग रही है। पुलिस जरूरतमंदों के बीच खाना बांट रही है। जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रही है। कोरोना से लड़ाई में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस की भूमिका इस दिनों बिल्कुल बदली-बदली सी हो गयी है। थानों में केस दर्ज नहीं हो रहे हैं। पटना के थानों में जहां मारपीट-लूटपाट के मामलों की भरमार होती थी वहां इक्का-दुक्का चोरी के मामले ही सामने आ रहे हैं।
इधर अगर लॉकडाउन के बीच कुछ घरेलू विवाद के मामले जरूर सामने आ रहे हैं। पति-पत्नी या फिर सास-बहू का झगड़ा देखने को मिल रहा है। हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस को सूचित जरूर किया जा रहा है पर ज्यादातर मामलों का निपटारा भी लोग खुद से ही कर ले रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घरेलू विवाद के मामलों में पुलिस केस दर्ज नहीं हो रहा। 'जान है तो जहान है' वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। लोगों को आज के वक्त क्रिमिनल से ज्यादा कोरोना से डर लग रहा है।