ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे!

Home / bihar / पटना में क्वारंटाइन सेंटर फिर से शुरू, माइको कंटेंमेंट जोन बनेगा.. एयरपोर्ट पर...

पटना में क्वारंटाइन सेंटर फिर से शुरू, माइको कंटेंमेंट जोन बनेगा.. एयरपोर्ट पर उतरते ही लगेगी वैक्सीन

17-Mar-2021 07:09 AM

PATNA : कोरोना के खतरे को देखते हुए पटना जिला प्रशासन एक बार फिर से वायरस को लेकर सक्रिय हो गया है। पटना में छह क्वारंटाइन सेंटर दोबारा शुरू कर दिए गए हैं। इनमें से दो राजधानी क्षेत्र और बाकी चार ग्रामीण इलाकों में है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र अशोका में 165 और सगुना मोड़ स्थित राधा स्वामी आश्रम में 60 बेड की व्यवस्था के साथ क्वारंटाइन सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। इसके अलावे बाढ़, दानापुर, पालीगंज अनुमंडल में भी क्वारंटाइन सेंटर चालू किया जा रहा है। होली के मौके पर बाहर से आने वाले लोगों को संक्रमित पाए जाने की आशंका को देखते हुए ऐसा किया गया है। 


पटना जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की जाएगी बल्कि जहां भी मरीज मिलेंगे वहां बड़े बड़े स्पीकर और बैनर लगाए जाएंगे। इससे लोगों की जानकारी मिल पाएगी कि यह इलाका संक्रमित है। आज से पटना में सक्रिय मरीजों की इलाके की स्क्रीनिंग शुरू हो रही है साथ ही साथ मास्क की चेकिंग अभियान की भी शुरुआत हो रही है। इसके लिए पटना में छह टीमें बनाई गई हैं। पटना के डीएम ने कहा है कि लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा। 


पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग कराई जाएगी। यदि उन्होंने टीका नहीं लिया है तो वैक्सीन भी लगाई जाएगी। एयरपोर्ट पर आज से रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच शुरू की जा रही है। कोरोना की जांच उन यात्रियों की की जाएगी जिनके पास कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट नहीं होगा। इसके लिए एयरपोर्ट में 3 टीमों को तैनात किया गया है। बाहर से आने वाले यात्रियों के पास अगर निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाण पत्र या वैक्सीन लेने का सर्टिफिकेट नहीं है तो उनकी जांच अनिवार्य होगी। ऐसे लोग जो वैक्सीन के दायरे में आ रहे हैं उनको वैक्सीन भी लगाई जाएगी।