ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / CO की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 युवकों के घायल...

CO की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 युवकों के घायल होने से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, CO के साथ की हाथापाई

10-Mar-2021 03:22 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: रफीगंज के अंचलाधिकारी (CO) की गाड़ी और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी अवधेश कुमार की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया यही नहीं उनसे साथ भी दुर्व्यहार किया। हालांकि सीओ अवधेश कुमार सिंह ऐसी बातों से इनकार कर रहे हैं। सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से रफीगंज सीओ घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां दोनों घायल युवकों का इलाज शुरू हुआ। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



घायलों की पहचान गुरगइयां गांव निवासी पंकज कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। जो रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों रफीगंज की ओर जा रहे थे तभी सीओ की गाड़ी रफीगंज से शिवगंज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के घायल बाइक सवार दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।