खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jan-2020 11:25 AM
PATNA: साल 2019 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के सहयोगियों ने उन्हें अपनी संपत्ति का ब्यौरा जारी किया. दिये गये ब्यौरे के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार से अमीर उनके मंत्री हैं. बिहार सरकार के सबसे अमीर मंत्री सुरेश शर्मा हैं. उनकी कुल संपत्ति 92209901 रुपए हैं.
नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा की संपत्ति, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार से 25 गुना अधिक है. नीरज कुमार की कुल संपत्ति 35.87 लाख रुपए है. वह सबसे गरीब मंत्री हैं. इसके साथ ही उन पर 27.36 लाख रुपए का कर्ज भी है. खास बात ये है कि सुरेश शर्मा के पास अपनी गाड़ी तक नहीं है. वहीं नीरज कुमार के पास अपनी बाइक है.
योजना विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं. उनकी कुल संपत्ति 82498460 रुपए है. इसके साथ ही भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के पास सबसे ज्यादा सोना है. अशोक चौधरी के पास कुल 1 किलो 170 ग्राम सोना है. वहीं सबसे ज्यादा कर्ज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद पर है. मंत्री खुर्शीद पर कुल 80 लाख रुपये का कर्ज है.