ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / दरभंगा को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात, सीएम नीतीश करेंगे 90 योजनाओं का...

दरभंगा को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात, सीएम नीतीश करेंगे 90 योजनाओं का उद्घाटन–शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचेंगे। वे 13,682.56 लाख रुपये की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बस टर्मिनल, एयरपोर्ट टर्मिनल, एलिवेटेड रोड और भारतमाला परियोजना का भी निरीक्षण करेंगे।

27-Jan-2026 09:25 PM

By First Bihar

DARBHANGA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 28 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को विकास की कई बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कुल 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे ।


कार्यक्रम के दौरान सीएम विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों के मॉडल स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और बाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ स्थित 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतर्राज्यीय बस पड़ाव का भी लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना का कार्य 15 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था और इसकी पूर्णता की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। फिलहाल मशीनें और निर्माण सामग्री जुटाने का काम जारी है।


मुख्यमंत्री बस स्टैंड परिसर में प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित विभिन्न योजनाओं के मॉडल प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे, जहां 11 प्रमुख योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा, सीएम निर्माणाधीन दरभंगा हवाई अड्डा टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे। टर्मिनल भवन का ढांचा लगभग एक माह में पूर्ण होने की संभावना है। एलिवेटेड रोड परियोजना का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री भारतमाला परियोजना के तहत आमस-दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय और निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लेंगे। साथ ही हवाई अड्डा के समीप प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।