ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / bihar / CM नीतीश से माध्यमिक शिक्षक संघ की मार्मिक अपील; भूखे प्यासे मर रहा...

CM नीतीश से माध्यमिक शिक्षक संघ की मार्मिक अपील; भूखे प्यासे मर रहा 20 लाख परिवार, अब तो करें विचार

30-Mar-2020 06:50 PM

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी, 20 लाख परिवार भूखे-प्यासे आपकी ओर निहार रहे हैं। अब तो आप अपने हठ के हथौड़ा को फेंक संवेदना के सूखते रक्त कण को सींचे।


उन्होंने कहा कि कोरोना के कहर से अक्रांत पूरे देश की जिंदगी थम गई है। बिहार में तो सरकार ने पिछले दो माह से करीब 3 लाख कलम के मजदूरों को सड़क पर ला दिया है। व्यवस्था की विफलता ने शिक्षकों को पहले से ही लॉकडाउन कर दिया है। वह अपने पसीने का हक मांगने पर दमन का शिकार हो रहे हैं।उन्होंने कहा है कि क्या कोरोना से भी बड़ा दुश्मन राष्ट्र निर्माता है, जो सामाजिक परिवर्तन के जीवंत हथियार थामें, हाथ से ज्ञान की भाषा को परिशात करने वाली मशाल जलाएं ज्ञान मंदिर से बाहर है।


शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारी तो फितरत है, हो लाख जुल्म मगर, बद दुआ नहीं देंगे। इतना ही नहीं लोग तो सिर्फ खराबी पर नजर रखते हैं, मेरे एवो की सजा मेरे हुनर तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कोरोना को हमें भी हराना है। विद्यालय भवनों में पीड़ितों का प्रवास है और लॉक डाउन लंबा चलने की संभावना है। क्या तब तक शिक्षकों पर दमन की चक्की चलती रहेगी।