ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / bihar / सीएम नीतीश के गृह जिले में ही स्वास्थ्य व्यवस्था का चौपट हाल, अस्पताल...

सीएम नीतीश के गृह जिले में ही स्वास्थ्य व्यवस्था का चौपट हाल, अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर तो सीएस ने खुद किया मरीजों का इलाज

10-Oct-2019 03:24 PM

NALANDA: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में ही स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है. जिले के इकलौते आईएसओ 9001 अस्पताल में नहीं आते हैं डॉक्टर. इस अस्पताल में न तो समय से डॉक्टर आते हैं और न ही कोई अस्पतालकर्मी. इस बात का खुलासा तब हुआ जब जिले के सिविल सर्जन राम सिंह अचानक औचक निरीक्षण करने अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल पहुंचने के बाद सिविल सर्जन ने जो हाल देखा उसे देखकर वो खुद भी हैरान हो गए. अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर था और न ही कोई अस्पताल का कर्मचारी. 

डॉक्टर के इंतजार में घंटों से बैठे मरीजों की हालत जब सिविल सर्जन को देखी नहीं गई तो उन्होंने खुद से ही मरीजों का इलाज करना शुरु कर दिया. सिविल सर्जन ने करीब डेढ़ घंटे तक मरीजों का इलाज किया. इस बात की जानकारी जब वहां तैनात डॉक्टरों और कर्मियों को मिली तो वो आनन फानन में अस्पताल पहुंचने लगे. सिविल सर्जन ने गायब डॉक्टर और कर्मियों की जमकर क्लास ली और आगे से ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायतें दी. 

बाद में सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि उन्हें पिछले कई दिनों से यह शिकायत मिल रही थी कि अस्पताल में समय से कोई डॉक्टर नहीं आता. उन्होंने कहा कि मरीजों की लगातार शिकायत के बाद ही उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण करने का फैसला किया जहां उन्हें मरीजों की शिकायतें सही पायी गयी.